Love Story In Hindi, रोमांटिक कहानी लव स्टोरी – वो लड़की भी न

Most romantic Love story in Hindi, रोमांटिक कहानी लव स्टोरी – वो लड़की भी न ! This story is based on love letter which is confusing and fill up with suspense. If you searching Most Romantic story in Hindi. Then you will get here many Real Love stories in Hindi.

ये भी पढ़ें – एक का घमंड दूसरे का प्यार लव स्टोरी

Love Story In Hindi – वो लड़की भी न

Love story in Hindi, रोमांटिक कहानी लव स्टोरी, Most romantic love story, वो लड़की भी न

एक दिन राज मंदिर जाता है अपने मम्मी के साथ। राज का मन मंदिर जाने का बिल्कुल भी नहीं था ! वो अपनी मम्मी के कहने पर वहां गया हुआ था।

राज को नहीं पता था उसका आज मंदिर जाना उसके ज़िन्दगी को नयी दिशा देने वाला था।

राज की मम्मी मंदिर के अंदर चली जाती हैं! वही राज मंदिर के बाहर अपनी मम्मी के आने का इंतज़ार करता है।

इतने में ही राज की नजर के लड़की पर पड़ती है। जो नीले कलर के लॉन्ग फ्रॉक में रहती है। (Romantic Stories In Hindi)

[arrow_forms id='3421']

वो देखता है की एक छोटा बच्चा उस लड़की के कपड़े को पकड़कर खींच रहा था। ये देखकर राज हँसता है ! पर जैसे ही लड़की उस छोटे बच्चे की तरफ पलटकर उसे डांटती है। राज उसे देखता ही रह जाता है।

वो लड़की राज को इतनी खूबसूरत लगती है की उसकी नजर उससे हटती ही नहीं है ! राज मन ही मन सोचकर दुखी भी हो जाता है। वो सोचता है की ये बच्चा उसका है! मतलब इस लड़की की शादी हो चुकी है। वरना इसे तो मैं जरूर पटाता।

थोड़ी देर में उस बच्चे की असली मम्मी आकर उसे अपनी गोद में उठाती हैं ! ये देखकर राज एकदम खुश हो जाता है।

और अब सोचता है अब इस लड़की को कुछ भी हो जाये अपने हाथ से जाने नहीं दूंगा ! इसे मैं अपना बनाकर ही रहूँगा।

क्या होता है अगला कदम? (रोमांटिक कहानी लव स्टोरी)


लड़की मंदिर से जाने लगती है तो राज भी उसके पीछे पीछे चला जाता है। थोड़े देर में लड़की की नजर राज पर पड़ती है! तो लड़की उसको गुस्से में देखकर नजर फेर लेती है।

ये देखकर राज की हिम्मत आगे बढ़ने की नहीं हो रही थी ! फिर वो सोचता है! मेरे पास यही मौका क्या पता अगली बार ये दिखे न दिखे।

पर उसे डर भी लग रहा था! की अगर वो आगे बढ़ा और उसने उसे कुछ कह दिया तो उसकी बेज्जती हो जाएगी।

इसलिए वो चुपके चुपके उस लड़की का उसके घर तक पीछा करता है ! और उसका घर जान लेता है। (रोमांटिक कहानियां)

दूसरे दिन शाम को उसके घर के सामने इधर उधर घूमता रहता है! और उस लड़की का बाहर आने का इंतज़ार करता है।

करीब आधे घंटे बाद लड़की बाहर तो नहीं आती! पर उसके दूसरे फ्लोर पर जो बॉलकनी है वहां आती है ! वो खड़े होकर उसकी तरफ देखता जाता है।

लड़की की नजर भी राज पर पड़ती है। वो सोचती है ये तो वही मंदिर वाला लड़का है ये मेरे घर तक पहुंच गया ! फिर वो उसे नजरअंदाज करके घर के अंदर चली जाती है। तो थोड़ी देर बाद राज भी वहां से चला जाता है।

ये भी पढ़ें – शार्ट रोमांटिक लव स्टोरी

लड़की उसे पसंद करती है?


राज 1 हफ्ते तक ऐसे ही हर रोज आकर देखता और वो लड़की उसे हर बार नजरअंदाज करके अंदर चली जाती।

उसके बाद राज ने ठाना कुछ ऐसा करने के लिए उसका भी ध्यान मेरे ऊपर पड़े ! और मुझे इस तरह नजरअंदाज करे। तभी तो मेरी लव स्टोरी आगे बढ़ेगी।

राज अगले दिन उसके घर के बाहर फिर पहुँचता है! और थोड़े देर में लड़की भी बॉलकनी में आती है ! उसके बाद लगातार 10-12 फ्लाइंग किश उसे देता है।

ये देखकर लड़की उसकी तरफ घूर के देखती है। वो फिर से एक फ्लाइंग किश देता है ! और इशारे में अपने दिल बनाकर उसे ये जताता है की वो उससे प्यार करता है।

लड़की अपना चप्पल निकालती है और उसकी तरफ दिखाकर इशारे में कहती है – भाग जाओ वरना चप्पल से मारूंगी ! राज अपना गाल आगे करके इशारे में कहता है – मारो न मैं यहीं पर हूँ। (रोमांटिक कहानी लव स्टोरी)

इतने में वो एक बार फिर फ्लाइंग किश करता है। इसके बाद लड़की उसे गुस्से में देखकर अंदर चली जाती है ! राज भी कुछ देर में सोचते सोचते वहां से चला जाता है।

राज सोचता है कैसे मैं उससे अपनी दिल की बात कहूं? फिर उसने सोचा लेटर लिखकर उसे दे दूंगा ! वो रात भर में एक अच्छा सा लव लेटर लिखता है।

लव लेटर का जवाब


दूसरे दिन फिर पहुँचता है तो वो लड़की के आने से पहले ही उसके बॉलकनी में लव लेटर फेंक देता है ! और एक जगह छुप कर देखता है की वो लव लेटर उसने उठाया या नहीं!

थोड़े देर में वो लड़की उस बॉलकनी में आती है और वो लेटर देखती है ! लेटर खोलकर पढ़ती है तो वो इधर उधर देखने लगती है कहाँ है वो लड़का?

कुछ पल में लड़की देख लेती है राज को की वो छुपा हुआ है। ये देखने के बाद राज बाहर आ जाता है! और उससे इशारे में कहता है की मैं तुमसे प्यार करता हूँ।

लड़की उसके सामने वो लेटर फाड़कर बॉलकनी से बाहर फेंक देती है ! ये देखकर राज का दिल टूट जाता है और वो दुखी होकर अपने घर चला जाता है।

राज सोचता है की एक बार शायद उसे सामने से प्रोपोज़ करना चाहिए ! शायद वो मेरे प्यार को समझे और अपने दिल की बात कह दे। (Most Romantic Love Story In Hindi)

वो दूसरे दिन जाता है और फिर एक लेटर फेंकता है। लड़की आती है उस लेटर को पढ़ती है ! उसमे लिखा होता है की एक बार बाहर आ जाओ मुझे कुछ जरुरी बात करना है। उसके बाद तुम्हे कभी परेशान नहीं करूँगा! लड़की उससे कुछ नहीं कहती और वो अंदर चली जाती है।

वो क्या करती है? Romantic Love Story In Hindi


लगभग 20 मिनट बाद वो घर के बाहर आती है और एक दुकान के पास जाकर कुछ खरीदने लगती है।

राज तुरंत ही उस दुकान की तरफ भागते हुए उसके पास पहुँचता है ! और उससे जाकर कहता है – मैंने तुम्हे बहुत परेशान किया है! पर बस इसलिए ताकि तुम मेरी हो जाओ।

मैं तुम्हे जब पहली बार मंदिर में देखा था ! मुझे तुम तभी ही पसंद आ गयी थी मैंने सोचा मैं आज तुमसे बात करूँगा। पर जब तुमने मुझे घूर के देखा तो बेज्जती हो जाएगी इसलिए मैं नहीं आया तुम्हारे पास।

मैं लगभग एक महीने से तुम्हारे घर के चक्कर काट रहा हूँ ! क्योंकि मैं तुमसे प्यार करता हूँ। (Best Romantic Love Story)

तुमने कल मेरा लव लेटर भी फाड़ कर फेंक दिया था। इसके बाद तो मैं यहाँ नहीं आने वाला था! पर मैं फिर एक आखिरी बार अपने प्यार की वजह से आया हूँ। मैं तुम्हारे मुँह से अपने प्यार की हाँ या न सुनना चाहता हूँ।

लड़की ये सब सुनकर कुछ नहीं बोलती और आज पहली बार मुस्कुराके वहां से चली जाती है ! लड़की को जाते देख वो उसे रोकने की कोशिश करता है पर वो नहीं रूकती! और अपने घर पहुंचकर मेन गेट बंद करते वक़्त राज को देखकर मुस्कुराती है।

लड़की करती भी है या नहीं?


राज को लड़की की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलता! वो घर जाकर सोचता है आखिर उसका जवाब क्या था? क्या वो मुझसे प्यार करती भी है या नहीं! ये सोचते हुए राज पूरी रात गुजार देता है।

अगले दिन उदास मन से वो फिर जाता है! ये सोचकर आज अगर उसने कुछ नहीं कहा तो मैं फिर कभी नहीं आऊँगा ! और आज किसी भी हाल में उससे में जवाब मांग के ही रहूँगा। आज चाहे इस पार चाहे उस पार।

वो वहां पहुंच जाता है। और लड़की के आने का इंतज़ार करता है। थोड़े देर में लड़की वहां आती है ! और राज को देखती है और देखकर तुरंत ही वापस चली जाती है।

राज समझ जाता है वो उससे प्यार नहीं करती 1 वो घर जाने से पहले दुखी मन से वहीं लगे सीट पर अपने सिर को नीचे करके बैठ जाता है। (प्रेम कहानियां)

लगभग 10 मिनट बाद उसके पास एक मुड़ा हुआ लेटर आकर गिरता है 1 लेटर को उठाते हुए वो बॉलकनी में देखता है तो वो लड़की वहां दिखती है।

वो जल्दी से उस लेटर को खोलता है ! उसमे लिखा होता है की उस दिन तुम्हारा लव लेटर इसलिए फाड़कर फेंकी थी ताकि किसी को वो लेटर न मिले।

मैं तुम्हारे लिए ही हर रोज बॉलकनी में उसी समय आती हूँ ! जिस समय तुम आकर मेरे घर के सामने खड़े होते हो। ‘हाँ’ मैं भी तुमसे प्यार करती हूँ।

गलतफहमी ने जगह कैसे ली


ये पढ़कर राज ख़ुशी के मारे झूमने लगता है। और लड़की की तरफ देखकर एक फ्लाइंग किश करता है ! और इस बार लड़की उस उसके फ्लाइंग किश को पकड़ लेती है। और हँसते हुए अंदर चली जाती है।

राज अब बहुत खुश हो जाता है और रात भर बस यही सोचता है की मैं उससे मिलूं कैसे? (Romantic Story In Hindi)

वो दूसरे दिन उसके घर जाकर बाहर खड़ा होता है ! ताकि वो बाहर आये और मैं उससे पूछ सकूँ की तुम मुझे कब मिलोगी?

वो उसको फिर से बॉलकनी में चिट्ठी फेंकता है! और इसमें लिखा होता है की कहाँ और कब मिलोगी? और चिट्ठी फेंककर राज वहां से चला जाता है ! क्योंकि उसे कोई और घर का काम भी था।

पर उस बॉलकनी में उसकी मम्मी वहां आ जाती हैं। और चिट्ठी पढ़ने लगती हैं ! चिट्ठी पढ़कर वो इधर उधर देखती हैं। उसकी मम्मी समझ जाती हैं की यहाँ जरूर कुछ गड़बड़ है। और वो चिट्ठी फाड़कर फेंक देती हैं।

राज थोड़ी देर में वापस आता है तो वहां लड़की नहीं रहती है ! राज बहुत परेशान हो जाता है की ये कोई जवाब क्यों नहीं दे रही है? अभी तक तो मुझे इसका नाम भी नहीं पता।

राज इसी तरह 2-3 दिन आता है पर उसे न लड़की दिखती है न ही उसका कोई जवाब।

वो बात क्यों नहीं कर रही है


अब राज सोचता है की क्या हो गया उसे? उसने बोला तो था की वो मुझसे प्यार करती है ! ये सोच ही रहा होता है की वो लड़की बॉलकनी में आ जाती है। और राज की तरफ देखती है पर कुछ नहीं कहती न कोई इशारा देती है।

ये सोचकर राज उससे पूछने की कोशिश करता है तुरंत ही लड़की घर में चली जाती है। राज को इस बात से बहुत गुस्सा आता है और वो घर चला जाता है।

वो अगले दिन वहां नहीं जाता। वो सोचता है ये आखिर उसने क्या लगा रखा है! कुछ बात क्यों नहीं कर रही है। राज सोचता है की मैं उसे भूल जाऊँगा।

थोड़े देर बाद राज को बेचैनी होनी लगती है तो उठकर बाहर चला जाता है ! वो अपने आपको समझने की कोशिश करता है। (Most Romantic Love Stories In Hindi)

और ये कहता है खुद से – चलो सीधा उसके कमरे में घुस जाता हूँ ! उसके बाद उससे फेस टू फेस पूछूंगा की तुम क्यों ये सब कर रही हो? मुझसे तुम चाहती क्या हो?

वो रात के करीब 11 बजे उसके घर के सामने पहुंच जाता है। इस समय तक सब खाली खाली लग रहा था ! वो उसके घर की दिवार को फांदकर अंदर पहुँचता है।

राज बात कर पाया?


वो सोचता है की पर मैं ऊपर कैसे जाऊं? फिर उसे पाइप दिखती है! वो उसी पाइप को पकड़कर ऊपर जाने की कोशिश करता है ! थोड़ी कोशिशों के बाद राज ऊपर चढ़ ही जाता है। पर उसके कमरे का दरवाजा बंद रहता है।

वो दरवाजे को धीरे धीरे खटखटाने की कोशिश करता है ! और खिड़की से उसे बुलाने की भी कोशिश करता है। पर वो बड़े आराम से सो रही होती है।

ये देखकर राज सोचता है की देखो खुद कितने आराम से सो रही है! और मुझे ऐसे रात भर घुमा रही है। (Romantic Story On Love)

थोड़े देर के बाद राज ध्यान देता है की उसकी खिड़की का शीशा थोड़ा खुला है ! वो शीशे को पूरा खोलकर उसे धीरे धीरे बुलाता है पर वो नहीं सुनती है।

राज अपने जेब में चेक करता है की कुछ है जो मैं फेंक कर उसे जगा सकूं। उसे तब 2-3 सिक्के मिलते हैं।

वो 1 सिक्का उसकी तरफ फेंकता है पर सिक्का नीचे गिर जाता है ! जिससे आवाज होती है वो फिर भी नहीं जगती।

दूसरा सिक्का फिर फेंकता है वो सीधा उसके मुँह पर जाकर लगता है ! सिक्के की चोट से वो झट से उठकर बैठ जाती है। और इधर उधर चेक करने लगती है।

क्या बात हुई दोनों के बीच?


राज उसे धीरे से आवाज देता है की मैं हूँ दरवाजा खोलो। लड़की को साफ़ नहीं दिख रहा था ! वो पास आकर देखती है और उसे पहचान लेती है।

उसके बाद दरवाजा खोलकर कहती है तुम इतनी रात में यहाँ क्या कर रहे हो? कोई देख लेगा तो हम दोनों की खैर नहीं।

इस पर राज कहता है देखने दो! पहले ये बताओ तुम इतने दिन मेरे सवाल का कोई जवाब क्यों नहीं दे रही हो। मैंने तुम्हे चिट्ठी भी लिखी थी।

वो कहती है की मुझे कोई चिट्ठी नहीं मिली। राज कहता है अच्छा छोड़ो! ये बताओ कब और कहाँ मिलोगी मुझसे? (रोमांटिक कहानी लव स्टोरी)

लड़की कहती है की कल उसी जगह, उसी समय पर जहाँ हम पहली बार मिले थे ! अब वो कहती है की अब जाओ वरना कोई देख लेगा। राज वहां से तुरंत हसंते हँसते चला जाता है।

दूसरे दिन सुबह मंदिर में जाकर उसका इंतज़ार करता है। वो थोड़ी देर में आती है ! राज तुरंत उसके पास जाकर कहता है। अब तुरंत मुझे अपना मोबाइल नंबर दे दो। वो नंबर देती है तो राज कहता है नाम तो बता दो सेव क्या करूँ।

लड़की अपना नाम बताती है – आरोही! और वो पूछता है तुम इतने दिन से मुझसे कोई इशारा क्यों नहीं कर रही थी? न ही तुम बॉलकनी में आती थी।

लड़की कहती है की घर के काम में उस समय बहुत ज्यादा व्यस्त थी इसलिए नहीं आ रही थी।

राज अब खुश था और अब उसे इतने दिनों बाद उसका प्यार मिल चूका था। दोनों ख़ुशी ख़ुशी आज एक साथ हैं।

आगे पढ़ें –

> Love Stories In Hindi New Collection

> Short Love Story In Hindi